Love Couple Shayari in Hindi 019
हेल्लो दोस्तों आज हम लेकर आये है लव कपल शायरी ,दोस्ती शायरी प्यार, भरी शायरी दर्द भरी शायरी,दुःख भरी शायरी sad two line shayari in hindi दो लाइन की शायरी और भी बहुत अच्छी अच्छी शायरी के प्रकार अगर आपको शायरी पसंद आये हमारे ब्लॉग को फॉलो जरुर करना कोई कमी हो तो भी कमेंट में जरुर बताना साथ में जिस शब्द पर शायरी चाहिए तो जरुर बताना
तुम खूबसूरत हो जानती हो,
हम तारीफ ना करें तो क्या करें...!!!
मैं तुम्हे याद नहीं करता,
तुम मुझे याद हो गए हो...!!!
जिसे सोच कर ही चहरे पर खुशी आ,
जाये वो खूबसूरत एहसास हो तुम...!!!
हर तरफ तू नजर आता है मुझे,
तेरे अलावा ना कोई और भाता है मुझे...!!!
प्यार में मैंने खुद को खो दिया है और,
तुझमें ही मेरा खुदा मिल गया है...!!!
क़यामत टूट पड़ती है ज़रा से होंठ हिलने पर,
जाने क्या हस्र होगा जब वो खुलकर मुस्कुरायेंगे..!!!
तेरे हुस्न को किसी परदे की जरूरत ही क्या है,
कौन रहता है होश में तुझे देखने के बाद...!!!
तु मिल गई है तो मुझ पे नाराज है खुदा,
कहता है की तु अब कुछ माँगता नहीं है.....!!!
अजीब सी बेताबी है तेरे बिना,
रह भी लेते है और रहा भी नही जाता...!!!
तुम साथ रहो दिल में धड़कन की जगह,
फिर जिंदगी को सांसों की जरूरत कहां है...!!!
तुम जो कहते हो ना ख़ुश रहा करो,
तो फिर सुन लो हमेशा मेरे पास रहा करो…!!!
लड़ झगड़ कर ही सही,
तुमसे उलझे रहना भी तो इश़्क है...!!!
सिर्फ तुम हो एक मेरे सुकून का लम्हा,
वरना शोर तो सारे जहाँ में है...!!!
खूबसूरत चेहरे से मोहब्बत नहीं होती ,
बल्कि जिस चेहरे से मोहब्बत होती है,
वो चेहरा खूबसूरत लगने लगता है...!!!
इतना तो किसी ने तुम्हें चाहा भी नहीं होगा,
जितना मैंने सिर्फ सोचा है तुम्हें...!!!
हमें कहां मालूम था कि इश्क होता क्या है,
बस एक तुम मिले और जिंदगी मोहब्बत बन गई...!!!
चांद रोज़ छत पर आकर इतराता बहुत था,
कल रात मैंने भी उसे तेरी तस्वीर दिखा दी...!!!
तुम मानो या ना मानो लेकिन जो मोहब्बत तुमसे की है,
वो ना किसी से की थी और ना किसी से करेंगे...!!!
किस्मत में तुम हो या ना हो,
दिल में हमेशा हमेंशा तुम रहोगे....!!!
मत पूछो कैसे गुजरता है हर पल तुम्हारे बिना,
कभी बात करने की हसरत कभी देखने की तमन्ना !!!

