15 august ki shayari in hindi 001
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
हेल्लो दोस्तों आज हम लेकर आये है1 15 अगस्त की बहुत ही अच्छी और देश भक्ति शायरी इसके अलावा राधे कृष्णा की 2 लाइन की शायरी और आपके लिएबहुत ही अच्छे अच्छे दिल को छू जाने वाले ज्ञान से भरे ज्ञान वर्धक अनमोल वचन जिसकोपढने से हो सकता है आपकी जिन्दगी में बहुत सारे बदलाव आये आपकी जिन्दगी अच्छी हो जाए, किसी की निराश जिन्दगी इन अनमोल वचन की वजह से अच्छी हो जायेतो कहना ही कया हमारा उदेश्य लोगों तक अच्छी अच्छी शायरी, अनमोल वचन ,जिन्दगी के विचार ,प्रेम के अनमोल वचन और भी बहुत कुछ, दोस्तों अगर आपको बातें ,अनमोल वचन अच्छे लगे या कोई सुझाव देना चाहते हो तो कमेंट जरुर करे
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है...!!!
काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए,
ना खौफ है मौत का ना आरजु है जन्नत की,
लेकीन जब कभी जीक्र हो शहीदो का,
काश मेरा भी नाम आए,
काश मेरा भी नाम आए...!!!
सुंदर है जग में सबसे नाम भी न्यारा है,
जहां जाति-भाषा से बढ़कर देश-प्रेम की धारा है,
निश्छल पावन प्रेम पुराना वो भारत देश हमारा है...!!!
ना जियो धर्म के नाम पर ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का बस जियो वतन के नाम पर...!!!
तिरंगा देश की शान है,
हर भारतीय का स्वाभिमान है,
यही है गंगा, यही है हिमालय,
यही हिन्द का ज्ञान है,
तीन रंगों में रंगा हुआ,
ये अपना हिंदुस्तान है...!!!
दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आज़ादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर...!!!
न पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम हिंदुस्तानी हैं...!!!
ये आन है ये शान है तिरंगा हिंदुस्तान है,
हर दिल में बसने वाला हर हिंदुस्तानी का अभिमान है...!!!
मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला,
मेरे वतन जैसी ना जमीं,
ना कोई आसमां मिला...!!!
वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे, दुश्मनों से बचायेंगे...!!!
काश मरने के बाद भी वतन के काम आता
शहीदों के दुनिया में अपना भी नाम आता
हंस के लुटा देते जान इस वतन के लिए
कोई फिक्र नहीं होती गर ऐसा मुकाम आता...!!!
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी हमें मिली,
वो लहू की धारा याद कर लें...!!!
इसके वास्ते अपनी जान तक लुटा देंगे हम,
हमसे टकराए तो उसकी हस्ती मिटा देंगे हम,
सर हिमालय का हम न झुकने देंगे कभी,
इसकी चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे हम...!!!!
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है...!!!
स्वतंत्रता दिवस की बधाई
ये जोश कभी कम नहीं होगा,
वीरों के बलिदानों से आया है,
कितनो ने लहू बहाया है,
तब जा के तिरंगा पाया है...!!!
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा,
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा...!!!
इसकी शान निराली है,
इसकी पहचान निराली है,
इसपर जां जो मिट जाए,
ऐसी जां फिर किस्मत वाली है...!!!
वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है...!!!
मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए ,
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए,
हमसे हमारी अब हसरत न पूछो,
बांध रखा सर पे तिरंगा कफन के लिए...!!!
वतन की मोहब्बत में खुद को तपायेंगे,
जहां जरूरत होगी अपनी जान लुटायेंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है प्यारा,
इसे हम नहीं मिटने देंगे,
दुश्मनों से बचायेंगे..!!!
आजादी दिवस की शुभकामनाएं।

