Love Couple Shayari in Hindi 001
हेल्लो दोस्तों आज हम लेकर आये है लव कपल शायरी ,दोस्ती शायरी प्यार, भरी शायरी दर्द भरी शायरी,दुःख भरी शायरी sad two line shayari in hindi दो लाइन की शायरी और भी बहुत अच्छी अच्छी शायरी के प्रकार अगर आपको शायरी पसंद आये हमारे ब्लॉग को फॉलो जरुर करना कोई कमी हो तो भी कमेंट में जरुर बताना साथ में जिस शब्द पर शायरी चाहिए तो जरुर बताना
अब ये भी पता साहिल पर हमने शाम कर दी,
अपना दिल और दुनिया आप के नाम कर दी,
ये भी न सोचा कैसे गुज़रेगी ज़िंदगी,
बिना सोचे-समझे हर ख़ुशी आपके नाम कर दी...!!!
चेहरे पर हँसी छा जाती है,
आँखों में सुरूर आ जाता है,
जब तुम मुझे अपना कहते हो,
अपने आप पर ग़ुरूर आ जाता है...!!!
अपने हसीन होंठों को,
किसी परदे में छुपा लिया करो,
हम गुस्ताख लोग हैं,
नज़रों से चूम लिया करते हैं........!!!
अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे,
हर खवाब मे बुलाया है तुझे,
क्यू न करे याद तुझ को,
जब खुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे........!!!
कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है,
कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है,
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को,
तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है...!!!
सच्ची मोहब्बत एक जेल के,
कैदी की तरह होती है,
जिसमें उम्र बीत भी जाती है,
और सजा भी पूरी नहीं होती है...!!!
नज़रों से शुरू हुई ये मोहब्बत,
खामोशी में भी अब बात होती है,
कुछ तो बात है इस रिश्ते में,
हर मुलाकात खास होती है...!!!
गली से गुजरती,
जब तुम मुस्कुरा जाती हो,
क्या हाल होता है कैसे बताए,
दिल की धड़कन बढ़ा जाती हो...!!!
दिल मे चाहत के दिये जलते रहेगे,
आँखों से मोती निकलते रहेगे,
तुम शमा बन कर दिल में रोशनी जगाओ,
हम मोम की तरह पिघलते रहेंगे.....!!!
हमारे बिन अधूरे तुम रहोगे,
कभी ना चाहा किसी ने खुद तुम कहोगे,
हम ना होंगे तो ये आलम ना होगा,
मिलेंगे बहुत से पर हम सा कोई हमसा पागल ना होगा.....!!!
दिल की किताब में गुलाब उनका था,
रात की नींद में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा,
मर जायंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था......!!!
तुम दिल से हमें यों पुकारा ना करो,
यु तुम हमें इशारा ना करो,
दूर हैं तुमसे ये मजबूरी है हमारी,
तुम तन्हाइयों में यूं तड़पाया ना करो…...!!!
सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो.....!!!
निखर जाती है मेरी मोहब्बत,
तेरी आजमाइश के बाद,
सवरता जा रहा है ये इश्क,
तेरी हर फरमाइश के बाद.....!!!
पुरानी होकर भी,
खास होती जा रही है,
मोहब्बत बेशर्म है,
बेहिसाब होती जा रही है...!!!
एक उम्र बीता दी तेरे प्यार में,
दिल ने बस तुझे ही चाहा है,
कोई नहीं समाता इस दिल में,
तेरे प्यार ने मुझे तेरा बनाया है...!!!
मुस्कराहट का कोई मोल नहीं होता,
कुछ रिश्तो का कोई तोल नहीं होता,
वैसे लोग तो मिल जाते है हर मोड़ पर,
पर कोई आप की तरह अनमोल नहीं होता ….!!!
आपके आने से ज़िंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल मे बसी है जो वो आपकी ही सूरत है,
दूर जाना नही हमसे कभी भूलकर भी,
हमे हर कदम पर आपकी ज़रूरत है........!!!
कितना चाहते हैं तुमको,
ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं,
की तेरे बिना रह नहीं पाते...!!!
चाँदनी रातों तुझसे बात किया,
हर दुआ में तुमको माँग लिया,
जब से मिला प्यार तुम्हारा,
मेरी दिल की धड़कन ने तेरा नाम लिया...!!!

